फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है, केंद्र सरकार की ओर से भारत में उड़ानों के दौरान यात्रियों को वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी है। यानी की अब उड़ान के दौरान यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
बताते चलें कि, भारत में संचालित उड़ानों में यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। विस्तारा के सीईओ लेस्ली थंग ने एवरेट में पहले बोइंग 787-9 विमान की डिलीवरी के मौके पर कहा था कि यह भारत में उड़ान के दौरान वाई-फाई उपलब्ध कराने वाला पहला विमान होगा।
बता दें कि, उड़ानों के दौरान अगर आपका लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ई-रीडर या कोई अन्य उपकरण फ्लाइट मोड या एयरप्लेन मोड पर होगा, तो पायलट विमान में सवार यात्रियों को वाई-फाई के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकता है।
वहीं, पिछले माह टाटा समूह की कंपनी नेल्को और पैनासॉनिक एवियॉनिक्स कॉरपोरेशन ने भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान के दौरान ब्रॉडबैंड सेवाएं मुहैया कराने के लिए साझेदारी की घोषणा की थी। तब कहा गया था कि विस्तारा एयरलाइंस के साथ एस सेवा की शुरुआत की जाएगी।