1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. अब इस विंडो के टास्कबार में दिखाई देगा गूगल मीट : यूज़र कर सकेंगे आसानी से वीडियो कॉल

अब इस विंडो के टास्कबार में दिखाई देगा गूगल मीट : यूज़र कर सकेंगे आसानी से वीडियो कॉल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब इस विंडो के टास्कबार में दिखाई देगा गूगल मीट : यूज़र कर सकेंगे आसानी से वीडियो कॉल

Microsoft जल्द ही अपने विंडोज सिस्टम के टास्कबार में “Meet Now” का आईकन देने वाला है। टास्कबार में मीटनाऊ देने का फैसला कंपनी ने इसलिए लिया है ताकि लोग तेजी से और सरल तरीके से वीडियो कॉलिंग कर सकें।

मीट नाऊ का आईकन विंडोज 10 के नए अपडेट में मिलेगा। बता दें कि छह महीने ही कंपनी ने Meet Now का फीचर स्काइप पर दिया था ताकि यूजर्स बिना एप डाउनलोड किए बिना ही वर्चुअल ग्रुप मीटिंग कर सकें।

मीट नाऊ के साथ नया अपडेट माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 इनसाइडर प्री-व्यू बिल्ड 19042.608 (KB4580364) के साथ मिल रहा है।

शुरुआती तौर पर इसकी टेस्टिंग बीटा वर्जन पर भी हो रही है और बीटा सफल होने के बाद कंपनी इसे सभी विंडोज 10 यूजर्स के लिए जारी करेगी।

माइक्रोसॉफ्ट के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक ब्रैंडन लेब्लांक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि आने वाले हफ्तों में आप टास्कबार में मीट नाउ आइकन पर क्लिक करके आसानी से एक वीडियो कॉल कर सकेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने ही विंडोज इनसाइडर के डेवलपर चैनल पर मीट नाऊ का फीचर जारी किया है।  Microsoft सपोर्ट के मुताबिक Meet Now का आईकन विंडोज 10 के वर्जन 1903 और 1909 पर उपलब्ध हो गया है।

इसी साल अप्रैल में स्काइप में मीट नाऊ का विकल्प दिया गया है। मीट नाऊ के जरिए सिर्फ एक लिंक की मदद से आप वर्चुअल मीटिंग को ज्वाइन कर सकते हैं। यह काफी हद तक Zoom की तरह है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...