1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. नोकिया के फ्लैगशिप फोन Nokia 10 PureView लीक जाने पूरी स्पेसिफिकेशन

नोकिया के फ्लैगशिप फोन Nokia 10 PureView लीक जाने पूरी स्पेसिफिकेशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोकिया के फ्लैगशिप फोन Nokia 10 PureView लीक जाने पूरी स्पेसिफिकेशन

नोकिया जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 10 Pure View (संभावित नाम) लॉन्च करने वाली है, जो लुक और डिजाइन के साथ ही प्रोसेसर के मामले में भी काफी पावरफुल है।

नोकिया के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की झलक दिख गई है, जिससे पता चलता है कि इस फोन में पावरफुल और लेटेस्ट Snapdragon 875 SoC प्रोसेसर होगा। वहीं इसका फ्रेम स्टेनलेस स्टील का बना होगा। सैफायर ग्लास डिस्प्ले वाले इस फोन में मल्टी कैमरा सेटअप होगा, जो कि Zeiss ऑप्टिक्स से लैस होगा।

नोकिया का यह फोन Nokia 9.3 PureView का सक्सेसर माना जा सकता है। हालांकि, Nokia 9.3 PureView भी अब तक लॉन्च नहीं हुआ है और इसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है।

वहीं नोकिया 10 प्योरव्यू के लॉन्च डेट की घोषणा नहीं हुई है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसे अगले साल जून तक लॉन्च किया जा सकता है।

लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ:-


नोकिया 10 प्योरव्यू के बारे में सबसे खास बात ये है कि इसका प्रोसेसर काफी धांसू है। फिलहाल क्वॉलकॉम Snapdragon 875 SoC प्रोसेसर लॉन्च भी नहीं हुआ है और दिसंबर में इसकी लॉन्चिंग की खबरें आ रही हैं।

नोकिया के इस फोन के लॉन्च होने के बाद सैमसंग और हुवावे के प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के पास एक और विकल्प होगा, जहां वह नोकिया 10 प्योरव्यू की बिल्ड क्वॉलिटी देख इसे खरीदने का मन बना सकते हैं। नोकिया के इस फोन को 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा, ऐसे में इसकी कीमत निश्चित रूप से 50,000 से ज्यादा हो सकती है। वैसे भी प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नोकिया की मौजूदगी ज्यादा नहीं दिखती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...