1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. नोकिया करेगी फ़िर से वापसी, Nokia 6300 और Nokia 8000 हो सकता है लॉन्च

नोकिया करेगी फ़िर से वापसी, Nokia 6300 और Nokia 8000 हो सकता है लॉन्च

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोकिया करेगी फ़िर से वापसी, Nokia 6300 और Nokia 8000 हो सकता है लॉन्च

Nokia स्मार्टफ़ोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी Nokia के कुछ और पुराने और पॉपुलर फ़ोन को रीलॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक़ Nokia 6300 को फिर से लाया जा सकता है.

ग़ौरतलब है कि HMD Global ने Nokia 3310 और 8810 को री लॉन्च किए हैं और इसका रेस्पॉन्स अच्छा रहा है. इसी तरह Nokia 6300 भी एक वक़्त में काफ़ी पॉपुलर हैंडसेट रहा है.

Nokia 6300 के अलावा Nokia 8000 सीरीज़ को भी कंपनी एक बार फिर से नए अंदाज में लॉन्च कर सकती है. Nokia 800 सीरीज़ भी अपने स्लाइड आउट कीपैड कवर की वजह से काफ़ी फ़ेमस थे.

Nokia 800 सीरीज़ प्रीमियम हैंडसेट माने जाते थे. Nokia 8800 Gold Arte की बॉडी 18K गोल्ड प्लेटेड होती थी, जबकि Nokia 8910i में टाइटैनिमय बॉडी दी जाती थी.

Nokia 800 सीरीज़ को क्या कंपनी री लॉन्च करते वक़्त भी इन सब बातों को ध्यान में रखेगी ये कह पाना मुश्किल है. लेकिन अगर इसे पुराना प्रीमियम टच दिया गया तो ये फ़ोन लोगों को पसंद आ सकता है.

Nokia 6300 और Nokia 8000 सीरीज को अगर कंपनी नए अवतार में लेकर आती भी है तो ये फ़ीचर फ़ोन की ही कैटिगरी में होंगे. इनमें KaiOS दिया जा सकता है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...