हाल ही में नोकिया ने एंड्रॉयड 10 सपोर्ट के साथ बाजार में दो नए दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किए है। बता दे, नोकिया 1.3 और 5.3 को यूरोप में लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन में यूजर्स को एंड्रॉयड 10 के साथ पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे का सपोर्ट भी मिलेगा। इतना ही नहीं इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने नोकिया 8.2 5जी स्मार्टफोन भी बाजार में उतारा है लेकिन कंपनी ने अभी तीनों स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
वहीं बात अगर इन तीनों फोन की कीमतों की करे तो नोकिया 5.3, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कीमत करीब 15,000 रुपए तय की गई है। तो वहीं नोकिया 1.3 की कीमत करीब 7,600 रुपए होगी।
बात अगर इस फोन के फीचर्स की करें तो, इस फोन में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इसके साथ ही इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।