1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Nokia 10 होगा एचएमडी ग्लोबल, जल्द हो सकता है लॉन्च

Nokia 10 होगा एचएमडी ग्लोबल, जल्द हो सकता है लॉन्च

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Nokia 10 होगा एचएमडी ग्लोबल, जल्द हो सकता है लॉन्च

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली HMD Global जल्द ही नया स्मार्टफोन Nokia 10 लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इस फोन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को nokiamob.net के साथ शेयर किया है। बताया जा रहा है कि एचएमडी ग्लोबल का यह डिवाइस एक फ्लैगशिप हैंडसेट हो सकता है। नोकियामॉब के साथ शेयर किए गए डॉक्यूमेंट में कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग का भी जिक्र है।

गूगल के साथ पार्टनरशिप
इस डॉक्यूमेंट में इशारा किया गया है कि कंपनी गूगल के साथ पार्टनरशिप के बारे में सोच रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया 10 स्मार्टफोन गूगल पिक्सल जैसा हो सकता है। इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि कंपनी Nokia 9.3 Pureview को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

इसी साल लॉन्च होंगे नोकिया 6.3 और 7.3 5G
नोकिया 9.3 कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। अफवाहों की मानें को इस फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप जैसे धांसू फीचर ऑफर कर सकती है। यह फोन स्टॉक ऐंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ आएगा। बताते चलें कि कंपनी इस साल के खत्म होने से पहले नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G को भी लॉन्च करने वाली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...