डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार मंगवार यानी छठे दिन गिरवाट दर्ज की गई थी, लेकिन बुधवार को कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज ग्राहकों को एक लीटर डीजल के लिए मंगलवार वाले ही दाम पर पैसे चुकाने होंगे। छह दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज किया गया था और यह आज जाकर स्थिर हुआ है।
मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत पांच पैसे कम हुई है, वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 22 पैसे कम हुई है, जिसके बाद इसका दाम क्रमश: 71.44, 74.11, 74.23 और 77.18 रुपए हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले छह महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। इसी कीमत पर ग्राहकों को आज भी पेट्रोल मिलेगा।
वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल सात पैसे कम हुआ है, मुंबई में 21 पैसे और चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आज ग्राहकों को आठ पैसे कम चुकाने होंने। इसके बाद इसका दाम क्रमश: 64.03, 66.36, 67.13 और 67.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल कादाम आठ महीनों में सबसे कम है।
बताते चले कि, प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
गौरतलब हो कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इसी आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल का रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।