1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गोडसे नहीं, मैंने ऊधम सिंह का अपमान नहीं सहा बस – साध्वी प्रज्ञा

गोडसे नहीं, मैंने ऊधम सिंह का अपमान नहीं सहा बस – साध्वी प्रज्ञा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वालीं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भारतीय जनता पार्टी ने कार्रवाई कर दी है. उन्हें डिफेंस कमेटी से हटा दिया गया है. इसके साथ ही पार्टी से बाहर निकालने की तैयारी शुरू हो गई है.

अपने खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद साध्वी प्रज्ञा ने ट्विटर पर कहा, ‘कभी-कभी झूठ का बबण्डर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है, किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता.

पलभर के बबण्डर मे लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है. सत्य यही है कि कल मैने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस.

बताते चले की लोकसभा में जैसे ही प्रश्न काल शुरू हुआ, कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल प्रज्ञा के बयान पर हंगामा करने लगे। विपक्षी दलों की मांग थी कि प्रज्ञा के बयान पर चर्चा हो लेकिन स्पीकर ने इसे ठुकरा दिया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गोडसे को देशभक्त कहे जाने की उनकी पार्टी निंदा करती है लेकिन असंतुष्ट सदस्य सदन के वॉकआउट कर गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...