1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. Tejashwi Yadav Marriage : तेजस्वी ने दुल्हनिया को पहना दी अंगूठी, यहां देखें दुल्हन की तस्वीर…

Tejashwi Yadav Marriage : तेजस्वी ने दुल्हनिया को पहना दी अंगूठी, यहां देखें दुल्हन की तस्वीर…

Tejashwi Yadav Marriage :इस पेज पर जो तस्वीर देख रहे हैं वो साल खत्म होते-होते सबसे बड़ी तस्वीर है। ये तस्वीर तेजस्वी और उनकी दुल्हनिया की है। इस तस्वीर में तेजस्वी ने गहरे रंग की शेरवानी पहन रखी है

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली: इस पेज पर जो तस्वीर देख रहे हैं वो साल खत्म होते-होते सबसे बड़ी तस्वीर है। ये तस्वीर तेजस्वी और उनकी दुल्हनिया की है। इस तस्वीर में तेजस्वी ने गहरे रंग की शेरवानी पहन रखी है जबकि उनकी दुल्हनिया ने गोल्डेन बॉर्डर वाला सुर्ख लाल जोड़ा पहन रखा है। दोनों ही मंद-मंद मुस्कुरा रहे हैं। खुशी भी इतनी बड़ी जो है।

सूत्रों की मानें तो लालू तेजस्वी के इस फैसले से कतई खुश नहीं हुए थे बल्कि वे बेटे से काफी नाराज हो गए थे। एलेक्सिस के ईसाई परिवार से होने के चलते लालू को इस रिश्ते से ऐतराज था। वहीं बाकी परिवार को पता लगा तो कोई और भी उनके पक्ष में नहीं आया लेकिन आखिरकार लंबी बातचीत के बाद लालू और परिवार को तेजस्वी की जिद के आगे झुकना पड़ा। कहा जा रहा है कि लालू के झुकने की बड़ी वजह ये हैं कि वे तेजस्वी को अपना राजनीतिक वारिस बता चुके हैं और अच्छी तरह जानते हैं कि आरजेडी को तेजस्वी ही ठीक तरह संभाल सकते हैं।

तेजस्वी की होने वाली दुल्हनिया एलेक्सिस पहले बतौर एयरहोस्टेस काम करती थीं। वह दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। सूत्रों की मानें तो एलेक्सिस और तेजस्वी के बीच लगातार मिलना जुलना रहता है और उनकी दोस्ती को पूरे 6 साल हो चुके हैं। बता दें कि तेजस्वी का अकसर दिल्ली आना जाना लगा रहता है। जब पार्टी नेताओं से इसपर सवाल किया जाता है तो वे कहते हैं कि तेजस्वी किसी काम से दिल्ली गए हैं।

गौरतलब है कि बिहार में विपक्ष के नेता और राघोपुर सीट से विधायक तेजस्वी यादव साल 2015 से 2017 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे हैं। लालू की गैरमौजूदगी में तेजस्वी ने ही पार्टी को संभाला। यही कारण है कि उन्हें लालू का राजनीतिक वारिस भी कहा जाता है। इधर, साल 2018 में तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप की शादी भी एक राजनीतिक परिवार में हुई थी लेकिन कुछ महीनों बाद ही उनका और उनकी पत्नी एश्वर्या राय का तलाक हो गया। एश्वर्या ने तेज प्रताप और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...