बड़वानीः स्थानीय नगर पालिका में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट पेश किया गया। इस दौरान राजस्व आय और राजस्व व्यय तथा पूंजीगत आय और पूंजीगत् व्यय को अलग-अलग दर्शाते हुए कुल 1 अरब 48 करोड़ 88 लाख 17 हजार 568 रुपए की आय दशाई गई। वहीं बचत मात्र 32 हजार 568 रुपए दर्शित की गई। जबकि बजट में संचित निधि के लिए 95 लाख रुपए का प्रावधान किया गया।
इस दौरान आगामी वित्त वर्ष के प्रस्तावित बजट में कई कार्यों के लिए करोड़ों रुपए राशि खर्च के प्रस्ताव को लेकर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने सवाल भी खड़े किए श्री जाधव ने सरकार की नीतियों को भी घेरा।
उन्होंने कहा कि पहले नगर पालिका अपने टैक्स से खुद का खर्चा निकाल लेती थी लेकिन अब सरकार ने उसे भी बंद कर दिया है। सरकार की ओर से जो क्षतिपूर्ति भत्ता मिलनी चाहिए वह भी समय पर नहीं मिल पा रही है। इस वजह से नगरपालिका को कम करने में पैसों की तंगी हो रही है। साथ ही उन्होंने सीएमओ से कहा कि वे सरकार को चिट्ठी लिखकर हर महीने पैसा रिलीज करने की मांग करें।
इस दौरान बजट बैठक में नपा सीएमओ व राजस्व अधिकारी ने भी अपनी बात रखी। वही वित्तिय वर्ष में नगर पालिका शहर विकास में सड़कों के कायाकल्प से लेकर विभिन्न निर्माण कार्य, दुरुस्ती काम, जल आपूर्ति सुधार, नपा स्टाफ वेतन से लेकर नपा के संसाधनों के संचालन में बड़ी राशि व्यय करेगी।
नगर पालिका बजट बैठक के बाद परिषद की एजेंडा बैठक हुई। इसमें सीएमओ सोनाली शर्मा ने कुल 9 एजेंडे पेश किए, जिसमे सभी पास हो गए। हालांकि इसमें दुकान किराया बकायादारों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव पर विपक्षी पार्षदों ने अपनी सहमति नहीं जताई।
इस पर नपा के राजस्व अधिकारी ने बताया कि नपा की कुल 495 दुकान है। इसमें सब्जी मंडी, मीट मार्केट और कुशा भाऊ ठाकरे काम्पलेक्स की दुकानों का किराया नहीं आ रहा है। जिससे यह कदम उठाना पड़ रहा है।
बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट