1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. mp news : उज्जैन फिर बना वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र, देश-विदेश से पहुंचे वैज्ञानिक, खगोलविद, शोधकर्ता और नीति-निर्माता

mp news : उज्जैन फिर बना वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र, देश-विदेश से पहुंचे वैज्ञानिक, खगोलविद, शोधकर्ता और नीति-निर्माता

उज्जैन सदियों से समय गणना और खगोल विज्ञान का केंद्र रहा है, अब एक बार फिर वैश्विक मेरिडियन के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। सम्मेलन का आयोजन उज्जैन के समीप डोंगला में हुआ जहां से कर्क रेखा गुजरती है।

By: Naredra 
Updated:
mp news : उज्जैन फिर बना वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र, देश-विदेश से पहुंचे वैज्ञानिक, खगोलविद, शोधकर्ता और नीति-निर्माता

उज्जैन के तारामंडल परिसर में आज “महाकाल: The Master of Time” नाम से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में इसरो, डीआरडीओ, सीएसआईआर, आईआईटी इंदौर सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज ने भाग लिया।

प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान का अनोखा संगम

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गयी है। 3 से 5 अप्रैल तक यहां “महाकाल: The Master of Time” नाम से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है,  जिसमें प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान का अनोखा संगम देखने को मिला सम्मेलन का भव्य उद्घाटन उज्जैन के तारामंडल परिसर में हुआ। उज्जैन सदियों से समय गणना और खगोल विज्ञान का केंद्र रहा है, अब एक बार फिर वैश्विक मेरिडियन के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। सम्मेलन का आयोजन उज्जैन के समीप डोंगला में हुआ जहां से कर्क रेखा गुजरती है। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भारती और शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, खगोलविद, शोधकर्ता और नीति-निर्माता शामिल हुए।

यूएवी, सैटेलाइट मेकिंग और आरसी तकनीक पर विशेष वर्कशॉप आयोजित

सम्मेलन के दौरान स्पेस इकोनॉमी, खगोल विज्ञान, एस्ट्रोफिजिक्स, कॉस्मोलॉजी और भारतीय काल गणना पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही यूएवी, सैटेलाइट मेकिंग और आरसी तकनीक पर विशेष वर्कशॉप आयोजित की गयी। इसके अलावा टेक्नोलॉजी एक्सपो, स्टार्टअप कॉन्फ्रेंस, डोंगला वेधशाला भ्रमण, टेलीस्कोप से आकाश अवलोकन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर उज्जैन साइंस सेंटर का भी उद्घाटन किया गया, जो करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। यह सेंटर छात्रों और शोधार्थियों के लिए विज्ञान को समझने का आधुनिक मंच प्रदान करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...