1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. आइसक्रीम देख खुद को नही रोक पाई मौनी रॉय, आइसक्रीम देते समय शख्स ने की ये हकरक,देखें

आइसक्रीम देख खुद को नही रोक पाई मौनी रॉय, आइसक्रीम देते समय शख्स ने की ये हकरक,देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आइसक्रीम देख खुद को नही रोक पाई मौनी रॉय, आइसक्रीम देते समय शख्स ने की ये हकरक,देखें

टीवी ऐक्ट्रेस मौनी रॉय अपने किरदारों के साथ ही जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं, वह है उनका फैशनेबल अंदाज। चाहे वेस्टर्न हो या फिर ट्रडिशनल यह बाला कभी भी अपने फैन्स को स्टाइल के मामले में निराश नहीं करती है।

वही अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय  इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

जिसमें वह आइसक्रीम देख खुद को रोक नहीं पाती हैं और स्टिक पर लगी आईसक्रीम को ही खाने की कोशिश करती हैं। मौनी रॉय का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मौनी रॉय  के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां आइसक्रीम के लिए शख्स उन्हें चिढ़ाता हुआ दिख रहा है तो वहीं मौनी रॉय भी आइसक्रीम के लिए बेसब्री से इंतजार करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, आइसक्रीम के लिए इंतजार करते हुए मौनी रॉय स्टिक पर लगी पूरी आइसक्रीम भी खाने की कोशिश करती हैं।

वहीं, शख्स जब उन्हें आइसक्रीम के लिए ज्यादा परेशान करना शुरू कर देता है तो गुस्से में आकर वह कहती हैं कि अब मुझे नहीं चाहिए। लेकिन आइसक्रीम मिलते ही मौनी रॉय के चेहरे पर खुशी देखने लायक होती है।

मौनी रॉय  के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’  रिलीज हुई है जिसमें उनके काम को भी खूब पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

एक्ट्रेस, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...