एक लंबे समय के इंतजार के बाद मोटोरोला का फोल्जेबल स्मार्टफोन रेजर 2019 (मोटोरोला रेजर 2019) भार में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन की भारत में 16 मार्च को लॉन्चिंग होगी। मोटोरोला रेजर इससे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है। यूजर्स को इस फोन से मुड़ने वाली एचजी ओएलईडी स्क्रीन मिलेगी। साथ ही स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट भी दिया गया है।
मोटोरोला रेजर के कीमत की बात करे तो, इसकी कीमत 1,499 डॉलर यानी (1,05,988) रखी गई है। इस फोन की कीमत सैमसंग और हुवावे के फोन के प्राइज की तुलना में कम है। कंपनी ने इस फोन में Clamshell और फ्लिप फोन का डिजाइन दिया है। साथी ही ग्राहकों को इस फोन में 6.2 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 876×2142 पिक्सल है। मुड़ने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 2.7 इंच का हो जाएगा। यूजर्स इस डिस्प्ले से सेल्फी, नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल कर सकेंगे। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी और छह जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है।
मोटोरोला ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन में नाइट विजन मोड का फीचर दिया जाएगा। जिससे यूजर्स रात में शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे। यूजर्स को इसमें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स पांच मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसके लिए को फोन को फोल्ड नहीं करना पड़ेगा।