1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. आज होगी Moto G8 power lite की फ्लैश सेल

आज होगी Moto G8 power lite की फ्लैश सेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज होगी Moto G8 power lite की फ्लैश सेल

आज मोटोरोला (Motorola) के स्मार्टफोन मोटो जी8 पावर लाइट (Moto G8 Power Lite) की फ्लैश सेल होगी। बताया जा रहा है कि, इस फ्लैश सेल में ग्राहकों को मोटो जी8 पावर लाइट की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर कैशबैक और डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

बात अगर मोटो जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन के चार जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत की करे तो कंपनी ने इसकी कीमत 8,999 रुपए तय की है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एक्सिस बज बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

मोटोरोला के इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...