1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Moto G8 हुआ लॉन्च, 40 घंटे का है बैकरी बैकअप

Moto G8 हुआ लॉन्च, 40 घंटे का है बैकरी बैकअप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Moto G8 हुआ लॉन्च, 40 घंटे का है बैकरी बैकअप

मोटोरोला ने अपनी पॉप्युलर जी-सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Moto G8 लॉन्च कर दिया है। अब तक कंपनी ने G8 Plus, G8 Power और G8 Play को लॉन्च कर चुकी है। नए मोटो फोन में बेहतर कैमरा के साथ पावरफुर प्रोसेसर और बड़ी बैटरी दी गई है।

हालांकि, मोटोरोला ने इस फोन को अभी केवल ब्राजील में लॉन्च किया है और इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपए है। वहीं, कंपनी के एक ब्लाग पोस्ट में कहा कि मोटो G8 को जल्द ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका में लॉन्च कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि, मोटो G8 की भारत में भी जल्द एंट्री होगी।

बताते चलें कि, फोन में 720X1560 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.4 इंच का मैक्स विजन एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। 4जीबी रैम से लैस यह फोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन के बैटरी की बात करे तो फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 10 वॉट के चार्जर के साथ आती है। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि, एक बार फुल चार्च होने पर इसकी बैटरी 40 घंटे तक चलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...