1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Moto G 5G स्नैपड्रैगन 750 जी प्रोसेसर के साथ दे सकता है इंडिया में दस्तक

Moto G 5G स्नैपड्रैगन 750 जी प्रोसेसर के साथ दे सकता है इंडिया में दस्तक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Moto G 5G स्नैपड्रैगन 750 जी प्रोसेसर के साथ दे सकता है इंडिया में दस्तक

Moto G 5G Plus स्मार्टफोन को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, वहीं सामने आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार जल्द ही इसका Moto G 5G वेरिएंट लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर पिछले दिनों भी रिपोर्ट सामने नहीं आई थी, लेकिन इस बार मोटो जी 5जी के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक कर दी गई है।

हाल ही में सामने आया था Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola का नया बजट 5G फोन का कोडनेम “Kiev” के साथ काम करता है, यह फोन जुलाई में लॉन्च हो चुके Moto G 5G Plus का लाइट वर्ज़न हो सकता है।

पहले सामने आया था कि Motorola Moto G 5G फोन स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ आएगा, लेकिन Technik News की लेटेस्ट सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हाल ही में पेश किए स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा। XDA Developers के Adam Conway और Mishaal Rahman ने ट्विटर के माध्यम से मोटो जी 5जी के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं,

जिसके अनुसार यह फोन फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। फोन का रैम 6 जीबी और स्टोरेज 128 जीबी होगी जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...