मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो फैन्स को खूब पसंद आती है। मदालसा शर्मा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/CGKKNoGpWng/
वीडियो में एक्ट्रेस सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म ‘कुरबान’ के गाने ‘शुक्रन अल्लाह’ पर बेहतरीन अंदाज दिखा रही है। इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CGUsBu6p_Lp/
मदालसा शर्मा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती संग शादी रचाई है। मदालसा काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं, वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
https://www.instagram.com/p/CGUMgJHpmFS/
मदालसा शर्मा इन दिनों पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं। 13 जुलाई से ऑन एयर हुए इस शो में मदालसा के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CGKKNoGpWng/
मदालसा शर्मा मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। शीला ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था।
https://www.instagram.com/p/CGNGrNIJQGM/
मदालसा शर्मा और मिमोह चक्रवर्ती की शादी साल 2018 के जुलाई महीने में हुई थी। मदालसा ने 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।