1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Micromax ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

Micromax ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Micromax ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियोG85 प्रोसेसर, 4GB/6GB रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है।

वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा। फोन में 5,000एमएएच की बैटरी, 4जी, वाई-फाई, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियोG35 प्रोसेसर, 2GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 5,000एमएएच की बैटरी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा फोन में 4जी, वाई-फाई, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...