1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. चार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Mi 10 Youth Edition 5G स्मार्टफोन

चार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Mi 10 Youth Edition 5G स्मार्टफोन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Mi 10 Youth Edition 5G स्मार्टफोन

शाओमी ने अपने नए Mi 10 Youth Edition 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी, वाटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को एमआई 10 यूथ एडिशन के बैक में चार कैमरे मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

कंपनी ने लेटेस्ट एमआई 10 यूथ एडिशन 5जी स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है।

इसके पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,099 (करीब 22,500 रुपये), दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,299 (करीब 24,700 रुपये), तीसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,499 (करीब 26,900 रुपये) और चौथे वेरिएंट की चीनी युआन 2,799 (करीब 30,100 रुपये) है। इस स्मार्टफोन स्प्रिंग मिल्क ग्रीन, पीच ग्रेपफ्रूट, ब्लैक स्किल स्ट्रॉम, ब्लूबैरी मिंट और व्हाइट पीच Oolong कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसकी 30 अप्रैल से बिक्री शुरू हो जाएगी। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...