1. हिन्दी समाचार
  2. मीडिया जगत
  3. राणा यशवंत को ” इंडिया न्यूज ” के मैनेजिंग एडिटर { ग्रुप } पद की मिली ज़िम्मेदारी

राणा यशवंत को ” इंडिया न्यूज ” के मैनेजिंग एडिटर { ग्रुप } पद की मिली ज़िम्मेदारी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आईटीवी नेटवर्क (I TV Network) से बड़ी खबर सामने आयी है, दरअसल इंडिया न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर रह चुके राणा यशवंत को एक बार फिर बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी है। बड़े बड़े राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल में ज़िम्मेदारी निभा चुके राणा यशवंत जी को वापिस ‘इंडिया न्यूज नेटवर्क’ (India News Network) का मैनेजिंग एडिटर { ग्रुप } बनाया गया है जिसकी पुष्टि खुद उन्होंने हमसे बात करके की है।

Image may contain: 2 people, people smiling, people sitting, office and indoor

आपको बता दे की पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले राणा यशवंत जो की अपने आप में एक इंस्टीट्यूट है मूलत: बिहार के छपरा जिले से है, उन्होंने बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय { BHU } से ग्रेजुएशन की है वही आईआईएमसी { IIMC } के 1996-97 बैच के वो स्टूडेंट रहे और मास कम्युनिकेशन की अपनी पढाई पूरी की।

Image may contain: 1 person, sitting and indoor

अपनी पढाई पूरी करने के बाद वो उसी साल यानी 1997 में उन्हें ज़ी न्यूज़ में प्रोडूयसर की जॉब मिली और उन्होंने 5 साल वहां काम किया, उन्होंने वहां अपनी मेहनत और प्रतिभा से सबको अपना कायल बना दिया जिसका फायदा यह हुआ की मात्र 5 साल के बाद ही उन्हें इंडिया टुडे समूह के चैनल आज तक में आउटपुट हेड बना दिया गया।

आज तक में साल 2007 से 2011 तक उन्होंने बतौर आउटपुट हेड काम किया और चैनल को नयी ऊचाई तक पंहुचा दिया, उनकी इसी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर साल 2011 में ही उन्हें महुआ ग्रुप का ग्रुप एडिटर बना दिया गया और पुरे महुआ ग्रुप की ज़िम्मेदारी को उन्होंने अपने कंधो पर बखूबी उठाया।

उनकी कार्यशैली का सम्पूर्ण मीडिया जगत कायल है , महुआ में काम करते हुए ही उन्हें साल 2012 में राजीव गांधी ग्लोबल एक्सिलेंस अवॉर्ड भी दिया गया और साल 2013 में उन्होंने महुआ को अलविदा कहते हुए इंडिया न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी पारी को आगे पढ़ाया।

वहां उन्होंने ‘अर्धसत्य’ कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की और यह शो जबरदस्त सुपरहिट हुआ और उन्हें इस शो के लिए काफी प्रोत्साहन प्राप्त हुआ, उनकी इसी मेहनत का परिणाम था की ‘अर्धसत्य’ कार्यक्रम के लिए उन्हें रेड इंक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Image may contain: 1 person, smiling

अब एक बार फिर राणा यशवंत को इंडिया न्यूज़ के ग्रुप एडिटर के तौर पर नयी ज़िम्मेदारी दी गयी है, दरअसल हमसे बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की अप्रैल 2018 में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने ब्रेक ले लिया था और अब उसी जोश और उत्साह से लबरेज राणा यशवंत ने 27 दिसम्बर को नयी ज़िम्मेदारी संभाल ली है।

आपको यह भी बता दे की राणा यशवंत एक अच्छे कवि भी है, उनके कविता संग्रह का विमोचन हो चुका है, वर्ष 2016 में उनका काव्य संग्रह ‘अंधेरी गली का चांद ” आया था जिसे काफी सराहना प्राप्त हुई थी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि राणा यशवंत को 2019 का राजवल्लभ साहित्य सम्मान दिया गया.

Image may contain: 1 person

यह सम्मान हिंदी साहित्य में समाज की नयी चुनौतियों और खतरों को उनकी सम्पूर्णता में समझने व रखने के लिए दिया जाता है. राणा यशवंत कविताओं में विषय और शिल्प के लिहाज़ से प्रयोग करते हैं. देवरिया में शिक्षाविद और साहित्यकार शिवनारायण सिंह की संस्था राजवल्लभ सम्मान देती है.

Image may contain: 1 person, standing and outdoor

इंडिया न्यूज समूह के एमडी कार्तिक शर्मा हैं जिन्होंने अपने दम पर इस मीडिया समूह को स्थापित करने और बड़ा बनाने के लिए काफी बड़े और चुनौतीपूर्ण निर्णय समय समय पर लिए है और RNI की टीम यह आशा करती है की राणा यशवंत के आने से इंडिया न्यूज़ सफलता के नए शिखर स्थापित करे।

टीम RNI की और से एक बार फिर राणा यशवंत जी को ढेर सारी बधाई .

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...