1. हिन्दी समाचार
  2. मीडिया जगत
  3. ‘भारत24’ के यूपी एडिटर मनोज राजन त्रिपाठी ने दिया इस्तीफ़ा, पढ़ें

‘भारत24’ के यूपी एडिटर मनोज राजन त्रिपाठी ने दिया इस्तीफ़ा, पढ़ें

वही, भारत24 न्यूज चैनल के यूपी एडिटर मनोज राजन त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया हैं।  वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी इसके पहले ZEE के इनपुट एडिटर थे जहां वो यूपी की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

By आकृति जायसवाल 
Updated Date

भारत 24 न्यूज़ चैनल एक जाना माना चैनल है वही मीडिया जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है यूपी एडिटर मनोज रंजन त्रिपाठी एक जाने-माने यूपी एडिटर मनोज रंजग त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। है वह ज्यादातर यूपी की खबरों में काम करते है। उनकी एडिटर की लोग प्रशंसा करते हैं। उनकी गिनती सीनियर एडिटर में होती है एडिटर के साथ व इनपुट का भी काफी अच्छा काम करते हैं।

वही, भारत24 न्यूज चैनल के यूपी एडिटर मनोज राजन त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया हैं।  वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी इसके पहले ZEE के इनपुट एडिटर थे जहां वो यूपी की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मनोज राजन त्रिपाठी इस समय अपनी एक पुस्तक को लिखने में व्यस्त हैं और अगले एक साल तक अपनी पुस्तक के लिए काम करेंगे।

“भारत24” में मनोज राजन त्रिपाठी जब आए थे तो यूपी में अपनी टीम के साथ “भारत24” चैनल को ज्वाइन किया था। अपनी पुस्तक को लिखने में व्यस्तता के चलते मनोज रंजन त्रिपाठी ने चैनल से इस्तीफ़ा दिया है।

उनकी टीम के अवनीश विद्यार्थी और एहतेशाम सिद्दकी अब यूपी में “भारत24” की कमान को संभालेंगे।
वही, इससे पहले एंकर नैना यादव ने नए लाँच हुए चैनल भारत24 से इस्तीफ़ा दे दिया था। वे एक महीने ही यहाँ रहीं। नैना फिर से अपने पुराने संस्थान ‘टाइम्स नाऊ नवभारत’ न्यूज़ चैनल पहुँच गईं हैं। वे सीनियर एंकर और करेस्पांडेंट के पद पर गईं हैं।

मूल रूप से कानपुर निवासी मनोज लंबे समय से लखनऊ में रह रहे हैं। मनोज राजन त्रिपाठी को तमाम मीडिया संस्थानों में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। वह ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’, ‘न्यूज18 इंडिया’, ‘सीएनएन न्यूज18’, ‘दैनिक जागरण’ और ‘हिंदुस्तान’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...