1. हिन्दी समाचार
  2. मीडिया जगत
  3. एंकर चित्रा त्रिपाठी की ‘आज तक’ में दोबारा हुई एंट्री, जानिए वापस आने की वजह ?

एंकर चित्रा त्रिपाठी की ‘आज तक’ में दोबारा हुई एंट्री, जानिए वापस आने की वजह ?

सीनियर टीवी पत्रकार और जानी-मानी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर एडिटर जॉइन किया था। एंकर चित्रा त्रिपाठी मीडिया जगत का जाना माना चहरा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सीनियर टीवी पत्रकार और जानी-मानी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर एडिटर जॉइन किया था। एंकर चित्रा त्रिपाठी मीडिया जगत का जाना माना चहरा है।

वही एकंट चित्रा त्रिपाठी की ‘एबीपी न्यूज’ के साथ चित्रा त्रिपाठी की यह दूसरी पारी थी। चित्रा त्रिपाठी की अब ‘आजतक’ में दोबारा एंट्री हुई। यहां उन्होंने बतौर एडिटर स्पेशल प्रोजेक्ट्स जॉइन किया है। सूत्रों की माने तो ‘ आजतक से जाने के बाद चित्रा को लगमे लगा था कि उनके लिए यही चैनल बेहतर है और इसी वजह से उन्होंने ‘आजतक’ में वापसी का निर्णय लिया।

बता दें कि पिछले दिनों ‘एबीपी न्यूज’ को जॉइन करने से पहले भी चित्रा त्रिपाठी ‘आजतक’ से करीब पौने चार साल से जुड़ी हुई थीं और बतौर एडिटर व सीनियर एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

चित्रा ‘आजतक’ पर शाम पांच बजे का डिबेट शो ‘दंगल’ कर रही थीं। शाम पांच बजे तकरीबन सभी न्यूज चैनल्स पर डिबेट का कार्यक्रम होता है, जिसमें ‘दंगल’ TRP में नंबर वन है। इसके अलावा चित्रा शाम सात बजे न्यूज बुलेटिन ‘शंखनाद’ कर रही थीं।

आपको बता दे चित्रा त्रिपाठी का जन्म 11 मई 1986 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। चित्रा त्रिपाठी के पति का नाम अतुल अग्रवाल है। अतुल अग्रवाल भी पेशे से वरिष्ठ टीवी एंकर है और हिंदी खबर चैनल के मालिक है। चित्रा त्रिपाठी का एक बेटा है, जिसका नाम ओम है। चित्रा त्रिपाठी की बहन का नाम श्वेता त्रिपाठी है और वह भी एक न्यूज़ एंकर है। चित्रा त्रिपाठी के भाई का नाम अमित त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी है।

अपने करियर के शुरूआती दिनों में चित्रा त्रिपाठी ने गोरखपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में कार्य करना प्रारम्भ किया। दूरदर्शन में कार्य करने के दौरान चित्रा त्रिपाठी का इंटरेस्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का होने लगा। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी ने मीडिया का ऑडिशन दिया। ऑडिशन में सफल होने पर चित्रा त्रिपाठी को न्यूज़ 24 मीडिया में न्यूज़ एंकर के रूप में काम करने का मौका मिला। कुछ साल न्यूज़ 24 मीडिया में काम करने के बाद चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज़ में काम करना शुरू किया और अब एकंर ने ‘आजतक’ जॉइन कर लिया है। वही सोशल मीडिया पर चित्रा त्रिपाठी की बड़ी फैन फोलोविंग है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...