उज्जैनः अभिनेत्री मेधा शंकर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। जहां मंदिर प्रबंध समिति ने स्वागत किया। मेधा शंकर मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुई। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मंदिर समिति ने अभिनेत्री का स्वागत सत्कार किया। मेधा शंकर ने बताया कि यह उनकी दूसरी यात्रा है जब वे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान महाकाल के बहुत अच्छे दर्शन हुए। उनके आगमन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।