साल 2012 में आज ही के दिन ‘क्रिकेट के भगवान’ कहें जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी वनड़े इंटरनेशनल मैच खेला था। इस आखिरी वनडे में ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में सचिन ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 13 गेंद शेष रहते इस मैच को अपने नाम कर लिया था इस मैच में भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 183 रनों की पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के चलते विराट को मैन ऑफ मैच चुना गया था।
बता दे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 और वन-डे में 49 शतक हैं। इसके एक साल बाद सचिन ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। तेंदुलकर ने 16 नवंबर 2013 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।