बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 227 अंकों की गिरावट के साथ 41 हजार नीचे 40,971 पर और निफ्टी 71 अंक लुढ़ककर 12 हजार 058 पर खुला।
दरअसल करॉना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण इन्वेस्टर्स में डर फैल गया है। इसलिए बाजार में लिवाली का दौर शुरू हो गया है। सेंसेक्स पर अभी हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स हैं, जबकि भारती एयरटेल, टाटा स्टील और सनफार्मा के शेयर टॉप लूजर्स हैं। निफ्टी पर आइशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और HDFC के शेयर टॉप गेनर्स और यस बैंक और बजाज फाइनसर्व के शेयर टॉप लूजर्स हैं।
दरअसल चीन में करॉना वायरस के कारण लाखों लोग घरों में कैद हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है और डिमांड काफी घट गई है। चीन जो विश्व का सबसे बड़ा तेल आयातक है, उसकी मांग घट गई है जिसके कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट जारी है।
आगामी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट से इस बार आमलोगों और कॉर्पोरेट दोनों को काफी उम्मीदें हैं। विकास दर 6 सालों के निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में वित्त मंत्री से उम्मीद की जा रही है कि वह कुछ ऐसा बजट पेश करेंगी, जिससे लोगों और बाजार में खुशियों की लहर दौड़ जाए औऱ विकास की रफ्तार शुरू हो जाए।