1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे CM समेत कई VIP नेता, भगदड़ जैसे उत्पन्न हुए हालात

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे CM समेत कई VIP नेता, भगदड़ जैसे उत्पन्न हुए हालात

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिसमें कई महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। खबरों की मानें तो यह भगदड़ शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत कई वीआईपी सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। इन लोगों के साथ आई भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए।

By: Amit ranjan 
Updated:
उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे CM समेत कई VIP नेता, भगदड़ जैसे उत्पन्न हुए हालात

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिसमें कई महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। खबरों की मानें तो यह भगदड़ शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत कई वीआईपी सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। इन लोगों के साथ आई भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नजर आ रहा है कि मंदिर के गेट नंबर 4 से श्रद्धालु सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए धक्का-मुक्की के साथ अंदर घुसने लगे जिससे भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। राहत की बात यह रही कि बढ़ा हादसा होने से टल गया और किसी की जान नहीं गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तैनात पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की जा रही है।

बता दें कि उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और पिछले महीने से उन लोगों के लिए खोला गया था जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली है या फिर जिनकी 48 घंटे पहले की RTPCR रिपोर्ट नेगेटिव है। प्रशासन ने मंदिर में प्रवेश के लिए सुबह 6 बजे से रात 8 बजे के बीच 3500 लोगों के दर्शन की संख्या तय की है। जिसमें दो घंटे में 500 लोगों को ही एंट्री की अनुमति है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में कई बार भगदड़ मच चुका है, जिसमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...