उज्जैनः महाकाल मंदिर परिसर में स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि महंत विनीत गिरी महाराज ही गादीपति बने रहेंगे। यह फैसला के नेतृत्व में अखाड़े के पंचों द्वारा लिया गया।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते विनीत गिरी महाराज ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद महंत गादी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। लेकिन अब परिषद के निर्णय के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि परंपरा अनुसार भस्म आरती में बाबा महाकाल को भस्म अर्पित करने का अधिकार महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति को ही होता है। ऐसे में अब यह जिम्मेदारी विनीत गिरी महाराज ही निभाते रहेंगे।
आपको बता दें कि देश-विदेश में प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।