1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, दो की मौत

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, दो की मौत

By: Amit ranjan 
Updated:
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, दो की मौत

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो यह बस दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि ये बस अपनी क्षमता से ज्यादा भरी हुई थी और बैलेंस खोने की वजह से पलट गई।

जानकारी के मुताबिक, ये बस ग्वालियर से होते हुए टीकमगढ़ जा रही थी, जो ग्वालियर-झांसी के बीच डबरा हाइवे पर पलट गई। फिलहाल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने के बाद प्रवासी मज़दूर अपने घर जाने के लिए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचे रहे हैं। एक प्रवासी मज़दूर ने बताया, “पिछले लॉकडाउन में हम लोग यहां फंस गए थे इसलिए हम लोग अभी ही अपने घर जा रहे हैं। पिछले बार हम लोगों ने यहां बहुत परेशानी का सामना किया था।”

बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन के ऐलान के बाद से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। प्रवासी मजदूरों को लेकर यूपी में मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल्दी में लॉकडाउन लगाया, जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। कल रात को हमने लॉकडाउन का प्रभाव गाजियाबाद, नोएडा बॉर्डर पर देखा। दिल्ली की बसों ने लोगों को बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल ही उन लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम शुरू किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...