1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. रनवाहा पंचायत की बड़ी लापरवाहीः जिंदा महिला को किया मृत घोषित, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रनवाहा पंचायत की बड़ी लापरवाहीः जिंदा महिला को किया मृत घोषित, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस लापरवाही से न सिर्फ महिला की पहचान और अधिकार प्रभावित हुए हैं, बल्कि उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाएं भी बंद हो गई हैं। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By: Naredra 
Updated:
रनवाहा पंचायत की बड़ी लापरवाहीः जिंदा महिला को किया मृत घोषित, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पन्नाः देवेन्द्रनगर तहसील अंतर्गत रनवाहा पंचायत से प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जीवित महिला खुलासा बाई दहायत को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। इस गंभीर चूक के चलते पीड़ित महिला शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत स्तर पर दस्तावेजों में गड़बड़ी करते हुए खुलासा बाई को मृत दर्शा दिया गया, जबकि वह पूरी तरह जीवित हैं। मामला उजागर होते ही गांव में आक्रोश फैल गया और पंचायत के कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों का कहना है कि इस लापरवाही से न सिर्फ महिला की पहचान और अधिकार प्रभावित हुए हैं, बल्कि उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाएं भी बंद हो गई हैं। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में शासकीय राशि के कार्यों में लीपापोती कर धन निकासी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जबकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा। इस घटना ने पंचायत व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...