1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में हुए बहुत बड़े बदलाव

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में हुए बहुत बड़े बदलाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में हुए बहुत बड़े बदलाव

Google ने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay के भारतीय यूजर्स के लिए नया logo जारी किया है।

इस नया logo को Google Pay के 116.1.9 (Beta) वर्जन के साथ जारी किया जा रहा है।

Google Pay के नए logo का अपडेट कुछ भारतीय यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। कंपनी जल्द Google Pay का फाइनल वर्जन जारी करेगी।

कैसा है नया logo:-

9to5Google वेबसाइट के मुताबिक Google के नए logo में U और N को इंटरलॉकिंग करते हुए दिखाया गया है,

जो यूजर्स को 3D डिजािइन की तरह लगता है। हालांकि यह ऐप पहली नजर में पेमेंट ऐप की तरह नही लगता है। Google Pay का नया logo पुराने से पूरी तरह से अलग है।

हालांकि कंपनी की तरफ से नए logo में पुराने थीम कलर रेड, ग्रीन येलो और ब्लू कलर का ही इस्तेमाल किया है।

लेकिन logo की डिजाइन से G और Pay शब्द को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में हुआ तीसरा बदलाव:-

Google Pay को सबसे पहले भारत में Tez के नाम से लॉन्च किया गया था, जिसका नाम बदलकर Google Pay कर दिया गया।

Google Pay App भारत में काफी पॉप्युलर है। लेकिन अब कंपनी Google Pay के logo में बदलाव करने जा रही है।

Google ने इससे पहले Gmail समेत कंपनी के कई अन्य ऐप के logo में बदलाव किया है।

Google Pay को करीब तीन साल पहले 18 सितंबर 2017 को भारत में लॉन्च किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...