कटनीः पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अवैध खनन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। ग्राम कुठियामह गांव क्षेत्र में बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन द्वारा नलकूप खनन किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक ट्रक में रोटरी बोर मशीन लगाकर अवैध रूप से नलकूप खनन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से नियमों के उल्लंघन के आरोप में ट्रक को जब्त किया गया है और चालक शिवकुमार पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे, सहायक उपनिरीक्ष दिनेश सिंह बघेल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
कटनी से संवाददाता सत्येंद्र गौतम की रिपोर्ट