भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी आजकल क्रिकेट के मैदान से दूरियां बनाए हुए हैं। साल 2019 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दर्शकों ने धोनी को आखिरी बार मैदान पर देखा था। उसके बाद से धोनी ने कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है।
धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान पर फिलहाल नजर नहीं आ रहे हो लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार कोई न कोई नई एक्टिविटी के साथ ‘कैप्टन कूल’ को देखा जा सकता है।
इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी को पानी-पूरी बनाते देखा जा रहा है। धोनी का यह वीडियो दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। अगर आपको यकीन नहीं होता तो आप भी माही का ये वीडियो देखिए।