1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महक गोले बनीं 10वीं कक्षा में जिले की टॉपर, 98.8% अंकों के साथ प्रदेश में छठवीं रैंक, पिता बनाते हैं मटके

महक गोले बनीं 10वीं कक्षा में जिले की टॉपर, 98.8% अंकों के साथ प्रदेश में छठवीं रैंक, पिता बनाते हैं मटके

महक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें पूरा सहयोग दिया। महक ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी संघर्ष किया है और दिन-रात मटके बनाने का काम किया है।

By: Naredra 
Updated:
महक गोले बनीं 10वीं कक्षा में जिले की टॉपर, 98.8% अंकों के साथ प्रदेश में छठवीं रैंक, पिता बनाते हैं मटके

बड़वानीः एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा अंजड़ शहर की मॉडर्न एकेडमी की छात्रा महक गोले ने बड़वानी जिले में टॉप किया है। महक ने 500 में से 494 अंक (98.8 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में छठवीं रैंक प्राप्त की है।

महक के पिता कुमार समाज से हैं और मटके बनाने का काम करते हैं। बड़वानी जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि इस बार प्रदेश मेरिट लिस्ट में जिले को स्थान मिला है। महक गोले ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें पूरा सहयोग दिया। महक ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी संघर्ष किया है और दिन-रात मटके बनाने का काम किया है। उन्होंने अपने माता-पिता को रात-दिन मेहनत करते देखा है। मॉडर्न एकेडमी के स्टाफ ने महक गोले को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

महक के पिता बलिराम गोले ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें महक और पल्लवी जुड़वां बहनें हैं और 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी वेदिका गोले एलकेजी में है। उन्होंने अपनी बेटी की उपलब्धि पर अपार खुशी व्यक्त की।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...