1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में अब होगा MSP पर 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में अब होगा MSP पर 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने 22 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं उपार्जन की केन्द्र सरकार से अनुमति मिली है।

By: Naredra 
Updated:
मध्यप्रदेश में अब होगा MSP पर 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है। मध्यप्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित करने की स्वीकृति मिली है। यह डॉ. मोहन यादव सरकार की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है।

सरकार करेगी 22 लाख मिट्रिक टन अतिरिक्त उपार्जन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब होगा MSP पर 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन होगा। प्रदेश की सरकार हर कदम किसानों के साथ है। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्र सरकार की बात मानी और किसानों को सरकार का पूरा साथ मिलने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका किसानों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। अब सरकार 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं अतिरिक्त उपार्जन करेगी।

डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने 22 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं उपार्जन की केन्द्र सरकार से अनुमति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...