रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
भोपाल: आए दिन अपराध की ऐसी-ऐसी वारदात सामने आती है जिसे सुन दिल दहल सा जाता है। ऐसे ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दुष्ट पति ने अपनी पत्नी पर ऐसा प्रहार किया जिसे देख किसी के भी रोगंटे खड़े हो जाएंगे। सिर्फ एक शक के चलते पति ने वहशी बनकर जानवरों से बदत्तर सलूक करते हुए अपनी पत्नी का फरसे से हाथ और पैर काट दिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो ये खौफनाक मंजर देख उनकी सांसे फूल गयी।
दरअसल, पत्नी के साथ हैवानियत पेश करता ये मामला भोपाल के निशातपुरा थाने इलाके का है। जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे प्रीतम सिंह सिसोदिया नाम के युवक ने अपनी पत्नी संगीता के साथ ये क्रूरता की। पड़ोसियों की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर दिख जाएं अगर ये 5 चीज़े , तो खुल सकता है बंद किस्मत का ताला

आरोपी पति से दूर रहती थी पत्नि-
बता दें कि आरोपी प्रीतम सिंह मूल रुप से होशंगाबाद का रहने वाला है, वह निशातपुरा इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था । मजदूरी कर के प्रीतम अपने परिवार का पेट पालता था। जबकि उसकी पत्नी इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। पत्नी महीनें में 2-3 बार अपने पति से मिलने इंदौर से भोपाल आती है। महिला का पति शराब पीने का आदि है, वह आए दिन नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट और अभ्रद व्यवहार भी करता था।
क्यों की पत्नी के साथ क्रूरता-
संगीता पने पति से मिलने जब भोपाल आती थी तो अक्सर फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर पति गुस्से में रहता था। आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर कहीं और चल रहा है। जिसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी होता था। लेकिन उस दिन यानि मंगलवार रात वह शराब के नशे में आया और गुस्से में फरसा उठाया और पत्नी के बाएं पैर का पंजा और बाएं हाथ की हथेली काट कर शरीर से अलग कर दी।
यह भी पढ़ें: क्यों बर्बाद होती है शादीशुदा भारतीयों की सेक्स लाइफ, कपल्स ने सुनाई कहानी…
हैरानी की बात ये रही कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागा नहीं। वह उसी कमरे में हाथ में फरसा लेकर खड़ा था, और कहने लगा कि अगर पुलिस पकड़ने आई तो उस पर भी इससे ही हमला करूंगा। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। तो वहीं सिपाही लोग महिला का कटा पंजा और हथेली लेकर अस्पताल पहुंचे।
जुड़ गया महिला का कटा अंग-
इस भयावह वारदात के बीच अच्छी खबर ये रही कि हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए रात को ही ऑपरेशन किया और हथेली का री-इंप्लांटेशन कर दिया गया जिसे थैली में लेकर आए थे। इसमें हडि्डयों को तारों से और खून की नशों को जोड़ दिया गया। 4 डॉक्टरों की इस टीम में कार्डियक सर्जन डॉ. सागर, प्लास्टिक सर्जन डॉ. हरी शंकर, ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉ. वैभव जैन और एनेस्थिसिया विभाग के डॉक्टर शामिल थे।