रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय परंपरा में शादी को पवित्र बंधन माना जाता है, इतना ही नहीं जब लड़के और लड़कियों की शादी होती है, तो इसको सात जन्मों का पवित्र रिश्ता मान लिया जाता है। लेकिन बदलते वक्त के साथ शादीशुदा भारतीय लोगों की जिंदगी सेक्स लाइफ को लेकर तबाह हो रही है। कई शादीशुदा भारतीयों की कहानी को देखें तो हनीमून या फिर शादी के कुछ साल बाद ज्यादातर कपल्स के बीच सेक्स को लेकर पहले जैसा क्रेज नहीं रह जाता है। जो पति और पत्नी के रिश्तों में दरार डाल रही है। आइये जानते हैं उन लोगो की राय…
आपको बता दें कि एक 38 साल के युवक ने एक पोर्टल के रिलेशनशिप कॉलम में बताया कि “कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरी पत्नी अब मेरी तरफ आकर्षित नहीं होती है। पिछले एक साल से मेडिकल कंडीशन की वजह से मेरा वजन लगातार बढ़ते जा रहा है। इसमें मैं और मेरी पत्नी दोनों ही कुछ नहीं कर सकते। वो अब बहुत कम मेरे करीब आती है।”
युवक ने आगे बताया कि, “शादी के कुछ साल बाद मेरी पत्नी की यूट्रस की सर्जरी हुई थी। दवाओं का असर उसकी यौन इच्छा पर पड़ा और अब हमारे बीच किसी तरह की इंटीमेसी नहीं है। यह मुझे बहुत बुरा लगता है”
वहीं दूसरी ओर एक महिला ने बताया कि “बेटी के पैदा होने के बाद से ही हमारी सेक्स लाइफ खत्म हो गई थी। बच्ची की देखभाल की वजह से बड़ी मुश्किल से हमारी नींद पूरी हो पाती है। सेक्स को लेकर हमारा उत्साह खत्म हो चुका है। हम एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं लेकिन पहले जैसी इंटिमेसी ना हो पाने की वजह से हम कभी-कभी परेशान हो जाते हैं।”
जबकि एक दूसरी 43 साल की महिला ने अपने सेक्स लाइफ के बारे में बताया कि “मेरे पति सेक्स का इस्तेमाल हमारे बीच का झगड़ा खत्म करने लिए करते हैं। उन्हें पता है कि इसके बाद चीजें नॉर्मल हो जाएंगी लेकिन मुझे ये बहुत बुरा लगता है। पहले मुझे लगता था कि वो मेरे प्रति आकर्षित होकर सेक्स की चाह रखते हैं लेकिन अब मुझे एहसास हुआ है कि वो लड़ाई-झगड़े से बचने के लिए सेक्स का इस्तेमाल करते हैं। खैर अब मैं ये नहीं होने दूंगी।”
सेक्स के लेकर एक दूसरे 40 साल के व्यक्ति ने बताया कि “मेरी पत्नी बहुत सुंदर है लेकिन इंटिमेसी को लेकर वो उत्साहित नहीं रहती है। मैंने उससे इस बारे में बहुत बात करने की कोशिश की लेकिन वो मेरी बात से नाराज या फिर दुखी हो जाती है। आखिरकार मैंने अब इस बारे में सोचना ही छोड़ दिया है।”