1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. 5G लाने की तैयारी में jio, जानिए पूरा प्लान

5G लाने की तैयारी में jio, जानिए पूरा प्लान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
5G लाने की तैयारी में jio, जानिए पूरा प्लान

Reliance Jio ने अपने 5G प्लान की जानकारी साझा की है, जो क्वालकॉम द्वारा सपोर्टेड होगा। इसका खुलासा कंपनी के अध्यक्ष ने क्वालकॉम 5जी शिखर सम्मेलन में किया। जियो ने 2016 में भारत में 4जी-ऑनली नेटवर्क के रूप में शुरुआत की थी और अब कंपनी 5G नेटवर्क पर एंट्री मार रही है।

इतना ही नहीं, इसके लिए कंपनी द्वारा एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद भी है, जो मुकेश अंबानी के 2G-mukt-Bharat (2जी मुक्त भारत) के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा।

जियो, जिसने खुद को भारत की टॉप दूरसंचार कंपनियों में से एक के रूप में स्थापित किया, हाल ही में 40 करोड़ ग्राहकों को पार करने वाली पहली प्रोवाइडर भी बन गई है।

पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने Facebook और Google जैसी कंपनियों से भारी मात्रा में फंड भी प्राप्त किया है और अब, जब 5G लॉन्च होगा, तो हम काफी अच्छे विकास की उम्मीद कर सकते हैं।

क्वालकॉम के 5जी समिट के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष मैथ्यू ओमेन ने कहा कि Jio ने पूरी तरह से स्वदेशी 5जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट विकसित किया है। क्वालकॉम ने यह भी कहा कि स्नैपड्रैगन जियो और विभिन्न अन्य टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के साथ ओपनरैन 5जी को सपोर्ट करेगा।

कंपनी ने आगे बताया कि क्वालकॉम 5जी आरएएन प्लेटफॉर्म बड़े एमआईएमओ वाले मैक्रो बेस स्टेशन्स से लेकर छोटे सेल्स तक व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर रेंज  के लिए सपोर्ट प्रदान करता है और इसमें सब-6 गीगाहर्ट्ज़ और एमएमवेव स्पेक्ट्रम पर सभी प्रमुख फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए सपोर्ट शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...