1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. जानिए आख़िर क्यों Xiaomi ने बंद कर दिया फ्लैगशिप Mi 10

जानिए आख़िर क्यों Xiaomi ने बंद कर दिया फ्लैगशिप Mi 10

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए आख़िर क्यों Xiaomi ने बंद कर दिया फ्लैगशिप Mi 10

शाओमी ने इसी हफ्ते चीन में अपना Mi 10 Pro स्मार्टफोन ऑफिशली बंद कर दिया। अब, चीन में कई मल्टीपल रिटेल पार्टनर्स के पास स्टैंडर्ड Mi 10 स्टॉक में उपलब्ध नहीं है।

फिलहाल, शाओमी की ऑफिशल वेबसाइट पर 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट खरीदने के लिए उपलब्ध है।

करीब एक ही दाम पर आने वाले Mi 10 Ultra स्मार्टफोन मी 10 प्रो से बेहतर डील है। लेकिन मी 10 प्रो का स्टॉक कंपनी ने बाजार में उपलब्ध कराना बंद कर दिया है।

अब कंपनी ने ऑफिशल वेबसाइट से कुछ दिनों पहले ही इसे लिस्टिंग से हटा दिया था।

अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है कि शाओमी आखिर क्यों मी 10 और मी 10 प्रो को बाजार में ना लाने का फैसला किया है।

माना जा रहा है कि बाजार में कम दाम में स्नैपड्रैगन 865 वाले मी 10 अल्ट्रा, रेडमी के30 और रेडमी के30एस अल्ट्रा जैसे फोन्स हैं, शायद यही वजह है कि कंपनी ने मी 10 बंद कर दिया है।

इसके अलावा यह भी उम्मीद है कि शाओमी अपनी अगली मी 11 सीरीज को लाने पर काम कर रही है।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर वाले ये पहले चीनी फोन हो सकते हैं और इनसे जनवरी या फरवरी में पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...