1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. बिना WhatsApp खोले जानिए कौन कौन ऑनलाइन है, इस ट्रिक्स का करे इस्तेमाल

बिना WhatsApp खोले जानिए कौन कौन ऑनलाइन है, इस ट्रिक्स का करे इस्तेमाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिना WhatsApp खोले जानिए कौन कौन ऑनलाइन है, इस ट्रिक्स का करे इस्तेमाल

क्या आप भी मैसेज करने से पहले व्हाट्सएप पर किसी के ऑनलाइन आने का इंतजार करते हैं?

यदि आपका जवाब हां में है तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। इस रिपोर्ट हम आपको एक ट्रिक बताएंगे

जिससे आप बिना व्हाट्सएप एप खोले ही जान सकेंगे कि व्हाट्सएप पर कौन-कौन ऑनलाइन है।

खास बात यह है कि दूसरे को ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए आपको ना अपने व्हाट्सएप एप को खोलना है और ना ही खुद ऑनलाइन होना है।

इस एप को करना होगा फोन में डाउनलोड;-

ट्रिक बताने से पहले हम आपको अलर्ट कर दें कि यह काम एक थर्ड पार्टी एप के जरिए होगा।

और आप भी जानते हैं कि थर्ड पार्टी एप फोन के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। अब यदि आप खुद बिना ऑनलाइन आए यह जानना चाहते हैं कि कौन-कौन ऑनलाइन है तो गूगल पर जाकर आपको GB WhatsApp सर्च करना होगा

और फिर मिले लिंक से इस एपीके फाइल को डाउनलोड करना।

ऐसे करें एप का इस्तेमाल:-

1.एप डाउनलोड करने के बाद इसकी Settings में जाएं

2.अब Main/Chat screen के विकल्प को चुनें

3.Contact Online Toast ऑप्शन को सेलेक्ट करें

4.अब Show contact online toast को चुनें

5.इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किया गया कॉन्टेक्ट जब भी ऑनलाइन आएगा, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...