1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. जानिए क्या होता है eSIM और कैसे आप इसे ले सकते है

जानिए क्या होता है eSIM और कैसे आप इसे ले सकते है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए क्या होता है eSIM और कैसे आप इसे ले सकते है

आज के दौर में सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियां भी eSIM की सुविधा देने लग गई है।

बता दें कि ई-सिम को आप डायरेक्टली अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने डिवाइस में फिजिकली लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

जियो, एयरटेल और Vi (वोडाफोन-आइडिया) जैसी कंपनियां ग्राहकों को ई-सिम खरीदने की सुविधा दे रही है।

ई-सिम के फायदे और नुकसान
सबसे पहले अगर फायदों की बात करें तो यह सिम उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।

जो दूसरे देशों में ट्रैवल करते हैं। जब भी आप विदेश जाएं तो आप मिनटों में ई-सिम खरीद सकते हैं।

ऐसे पाएं ई-सिम कार्ड:-

सबसे पहले बात Vi की। कंपनी का ई-सिम पाने के लिए आपको पोस्टपेड प्लान के लिए सब्सक्राइब करना होगा।

अगर आप पहले से एक पोस्टपेड यूजर हैं तो आप अपने वर्तमान सिम को ई-सिम में कन्वर्ट करा सकते हैं। Vi की यह सर्विस फिलहाल मुंबई, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र और गोवा में ही उपलब्ध है।

जियो और Vi दोनों का सिम पाने की प्रक्रिया लगभग एक जैसी है। सिम पाने के लिए आपको कंपनी के स्टोर जाना होगा।

KYC फॉर्म भरकर आप ई-सिम पा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास ई-सिम सपॉर्टेड डिवाइस होनी जरूरी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...