1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. जानिए कैसे Tecno फेस्टिवल में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं कार और बाइक

जानिए कैसे Tecno फेस्टिवल में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं कार और बाइक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए कैसे Tecno फेस्टिवल में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं कार और बाइक

बजट स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी टेक्नो (Tecno) ने भारत में 3 साल में ही 60 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेच दिए हैं और इस मौके पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है।

जिसमें आप मारुति कार, हीरो बाइक और स्मार्टफोन समेत ढेरों ईनाम जीत सकते हैं। टेक्नो ने Great Tecno Festival की घोषणा की है, जिसमें ग्राहक 1 नवंबर से 30 नवंबर तक टेक्नो के स्मार्टफोन की खरीद पर कोई न कोई आकर्षक गिफ्ट घर ले जा सकते हैं।

फेस्टिवल के बाद टेक्नो कंपनी लकी ड्रॉ के आधार पर विनर की घोषणा करेंगे, जिनमें लकी विनर मारुति एस-प्रेसो कार, हीरो पैशन प्रो बाइक, टेक्नो कैमॉन 15 प्रो और हाईपॉड्स एच 2 ईयरबड्स जीत सकते हैं।

इस तरह लें हिस्सा:-

अब बात आती है कि इस लकी ड्रॉ में हिस्सा कैसे लें तो आपको बता दूं कि आप अगर 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच टेक्नो का स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आप www.tecnomobile.in पर जाकर ग्रेट टेक्नो फेस्टिवल में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपना नाम, कॉन्टैक्ट नंबर, टेक्‍नो फोन खरीद की तारीख के साथ ही इनवॉयस की कॉपी देनी होगी। ये सारी प्रक्रियाएं आपको 7 दिसंबर से पहले पूरी कर लेनी होगी। इसके बाद 15 दिसंबर को लकी ड्रॉ के विनर्स की घोषणा कर दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...