1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. के.एल. राहुल की शानदार फॉर्म जारी, क्या पंत-धोनी की वापसी हो जाएगी मुश्किल?

के.एल. राहुल की शानदार फॉर्म जारी, क्या पंत-धोनी की वापसी हो जाएगी मुश्किल?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
के.एल. राहुल की शानदार फॉर्म जारी, क्या पंत-धोनी की वापसी हो जाएगी मुश्किल?

पिछले कुछ मैचों से के.एल. राहुल शानदार फॉर्म में है। बात चाहे बल्लेबाजी की हो या विकेटकीपिंग राहुल ने दोनों फॉर्मेट में कमाल करके दिखाया है। राहुल ने धोनी और ऋषभ पंत दोनों की कमी को पूरा करके दिखाया है।

बोर्ड जहां धोनी को नैशनल कॉन्ट्रैक्ट से पहले ही बाहर चुका है तो टीम मैनेजमेंट की ओर से धोनी की वापसी पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आती है। अक्सर पूर्व खिलाड़ी यह भी कहते दिखते हैं कि धोनी को अगर वापसी करनी है तो उन्हें जल्दी फैसला करना चाहिए।

धोनी की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। बात चाहे बल्लेबाजी की करे या फिर विकेटकीपिंग की पंत दोनों जगह ही नाकाम रहे।

लेकिन उसके बाद कप्तान विराट कोहली ने के.एल. राहुल को विकेटकीपिंग के लिए आजमाया। राहुल न सिर्फ विकेटकीपिंग में कमाल किया बल्कि बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को अकेले दम पर कई मैच जीताए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...