1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने के.एल. राहुल

‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने के.एल. राहुल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने के.एल. राहुल

भारत ने न्यूजीलैंड को पांच टी-20 मैचों की सीरीज को 5-0 से हराकर इतिहास रचा है। इसी बीच टीम के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर के.एल. राहुल को सीरीज के सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया।

इस खिताब के साथ ही राहुल पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जिनको टी-20 सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिला है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने भी कभी विकेटकीपर के तौर पर टी-20 सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने का गौरव हासिल नहीं किया।

लेकिन के.एल. राहुल ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज में अपने शानदार खेल के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। राहुल भारत के पहले ऐसे विकेटकीपर बने जिन्होंने टी-20 सीरीज में ये खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा वो भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी भी बने जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...