1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ओलावृष्टि से नुकसान पर किसान कांग्रेस का विरोध तेज, कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

ओलावृष्टि से नुकसान पर किसान कांग्रेस का विरोध तेज, कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में किसानों के समर्थन में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है।

By: Naredra 
Updated:
ओलावृष्टि से नुकसान पर किसान कांग्रेस का विरोध तेज, कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

दतियाः जिले में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी की अध्यक्षता में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर 9 अप्रैल गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के घेराव और प्रदर्शन की घोषणा की।

देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में किसानों के समर्थन में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है।

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि के कारण सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के करीब 25 से अधिक गांवों में लगभग 100 प्रतिशत फसलें नष्ट हो चुकी हैं। वहीं भांडेर, दतिया और बसई सहित अन्य क्षेत्रों में भी भारी नुकसान की खबरें हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक न तो सर्वे पूरा किया गया है और न ही मुआवजे की कोई घोषणा की गई है।

किसान कांग्रेस ने मांग की है कि प्रभावित किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए, साथ ही किसानों के केसीसी और बैंक ऋण माफ किए जाएं। इसके अलावा गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए और बिना किसी कटौती के खरीदी सुनिश्चित की जाए। देवेंद्र यादव ने कहा कि यदि समय पर गेहूं खरीदी शुरू हो जाती तो किसानों की उपज सुरक्षित मंडियों तक पहुंच सकती थी और उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ता।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...