1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शराब घोटाला मामले में केजरीवाल व सिसोदिया बरी होने पर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल व सिसोदिया बरी होने पर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की।

By: Naredra 
Updated:
शराब घोटाला मामले में केजरीवाल व सिसोदिया बरी होने पर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

सिंगरौलीः शराब घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया गया और इसे सत्य की जीत बताया।

महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय से सत्य की विजय हुई है और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...