सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा टिक-टॉक जल्द ही फैमिली पेयरिंग फीचर लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है कि, इस फीचर की मदद से माता-पिता अपना टिक-टॉक अकाउंट को बच्चों के अकाउंट से लिंक कर सकेंगे। इसके साथ ही माता-पिता को बच्चों अकाउंट का पूरा कंट्रोल मिलेगा। वही इसके अलावा कंपनी 16 वर्ष से कम यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज फीचर को भी बंद करने की तैयारी कर रही है।
बता दे, माता-पिता को बच्चों के डायरेक्ट मैसेज, स्क्रीन टाइम और रिस्ट्रिक्टेड मोड जैसे फीचर्स का कंट्रोल मिलेगा। तो इसके अलावा कंपनी अपने प्लेटफॉर्म से 30 अप्रैल को डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर को हटाने की तैयारी में है। कंपनी का कहना है कि, हमने यह कदम बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर उठाया है।
इसके अलावा टिक-टॉक ने हाल ही में भारत सरकार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 100 करोड़ के मेडिकल इक्विपमेंट दिए थे, जिसमें 4,00,000 प्रोटेक्टिव सूट और 2,00,000 लाख मास्क शामिल हैं।
टिक टॉक ने कहा था कि हमारे इस कदम से कोरोना वायरस को रोकने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 480 लोगों की मौत हो गई हैं। 14,378 इस वायरस से संक्रमित हैं और 1992 लोग ठीक हो गए हैं।