भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप चरम पर है। इसी बीच दुखद खबर सामने आई है, जहां सतना के रैगांव विधानसभा से भाजपा MLA जुगुल किशोर बागरी की कोरोना से मौत हो गई। वहीं दूसरी खबर भी राजधानी भोपाल से है, यहां हमीदिया अस्पताल की 5वीं मंजिल से संक्रमित मरीज ने छलांग लगा दी। जहां उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दो अस्पताल में इलाज के बाद भी नहीं बचे विधायक
दरअसल, विधायक जुगुल किशोर बागरी की कुछ दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। लेकिन यहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें चिरायु अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बताया जाता है कि विधायक कोरोना से रिकवर हो चुके थे। लेकिन सोमवार शाम उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मध्यप्रदेश के सतना ज़िले की रैगांव विधानसभा से विधायक व पूर्व मंत्री श्री जुगल किशोर बागरी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 10, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि
विधायक की मौत के बाद मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। दोनों ने नेताओं ने ट्वीट कर कहा विधायक के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
.@BJP4MP के वरिष्ठ नेता और रैगाँव से विधायक साथी श्री जुगल किशोर बागरी जी के निधन की दुःखद सूचना मिली है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 10, 2021
रहीश शेख के रूप में हुई मृतक की पहचान
वहीं हमीदिया अस्पताल से कूदकर आत्महत्या करने वाले मृतक की पहचान रहीश शेख के रूप में हुई। टीआई कोहेफिजा अनिल बाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर मामले में की जांच की जा रही है, आखिर किस वजह से युवक ने यह कदम उठाया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।