1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. छिंदवाड़ा बस दुर्घटना के प्रभावितों से मिले जीतू पटवारी, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

छिंदवाड़ा बस दुर्घटना के प्रभावितों से मिले जीतू पटवारी, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आंसुओं और चीखों के पीछे केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही, अव्यवस्था और जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने की प्रवृत्ति भी जिम्मेदार है।

By: Naredra 
Updated:
छिंदवाड़ा बस दुर्घटना के प्रभावितों से मिले जीतू पटवारी, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने बस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे परिजनों की दुर्घटना में हुई मृत्यु को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आंसुओं और चीखों के पीछे केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही, अव्यवस्था और जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने की प्रवृत्ति भी जिम्मेदार है।

आज जीतू पटवारी ने छिंदवाडा के ग्राम रंगारी में पूर्व विधायक विठ्ठलराव महाले के निवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम झीरिया में मधुकर वानखेड़े के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा हूँ।

छिंदवाड़ा से संवादाता श्याम साहू की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...