1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Jio का नया प्रीपेड प्लान- मिलेगा 350GB डाटा और 12,000 ऑफ-नेट मिनट

Jio का नया प्रीपेड प्लान- मिलेगा 350GB डाटा और 12,000 ऑफ-नेट मिनट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Jio का नया प्रीपेड प्लान- मिलेगा 350GB डाटा और 12,000 ऑफ-नेट मिनट

रिलायंस जियो ने होली के अवसर पर अपने ग्राहकों को एक खास तोहफा देते हुए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। जियो यूजर्स को इस नए प्रीपेड प्लान ज्यादा डाटा के साथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।

बता दे, जियो ने यूजर्स के लिए 4,999 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान लॉन्च किया है। इससे पहले जियो कंपनी ने अपने इस प्लान को पिछले साल दिसंबर में टैरिफ हाइक के बाद बंद कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर से दूसरी टेलीकॉम कंपनियो को टक्कर देने के लिए जियो ने इस प्लान को बाजार में उतारा है।

बताते चले जियो के उपभोक्ताओं को इस नए प्लान में 350 जीबी डाटा मिला है। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 ऑफ-नेट मिनट देगी। वहीं, इस नए प्लान की वैधता 360 दिनों की है।

साथ ही 129 वाले पैक में जियो आपको 2 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस भी देगा। इसके अलावा आप जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। तो वहीं कंपनी आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 एफयूपी मिनट देगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...