1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Jio का न्यू ईयर 2020 ऑफर प्लान हुआ बंद, अब आया नया प्लान

Jio का न्यू ईयर 2020 ऑफर प्लान हुआ बंद, अब आया नया प्लान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Jio का न्यू ईयर 2020 ऑफर प्लान हुआ बंद, अब आया नया प्लान

रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है, वो यह कि अपने न्यू ईयर 2020 ऑफर को बंद कर दिया है। इस ऑफर को नए साल के मौके पर पेश किया था, जिसके तहत 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था। अब जियो ने नया प्लान पेश किया जिसकी कीमत इत प्लान से अधिक है।

जियो ने न्यू ईयर 2020 ऑफर को बंद करने के बाद, 2,121 रुपए का एक नया प्लान लगाया है, जिसके तहत 2020 रुपए वाली सारी सविधाएं इस प्लान में भी मिलेगी बसर्ते प्लान में वैलिडिटी कम कर दी गई है।

2,121 रुपए वाले प्लान में 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा, हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ जियो के नेटवर्क पर ही है। दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इस प्लान में कुल 12,000 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में कुल 504 जीबी डेटा मिलेगा।

डेली डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स 64kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। फ्री एक्सेस की बात करें तो इसमें आपको जियो टीवी के साथ जियो सिनेमा भी मिलेगा। जियो टीवी पर आप 650 से अधिक चैनल देख सकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...